Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के ग्राम चितावद में किसान भगवानसिंह राजपूत, खाजू खान, रशीद खान आदि 40 से अधिक किसानों को खेत पर जाने का रास्ता नही है। जबकि यहां पूर्व में भी शासकीय जमीन से रास्ता था। किन्तु दबंगों द्वारा रास्ता कब्जा कर उसे बंद कर दिया। दूसरे रास्ते पर खेल ग्राउंड बनने के कारण वहां भी नाली खोदने से बंद हो गया। जहां तीसरे रास्ते पर भी दबंग द्वारा कब्जा शासकीय जमीन पर कर रखा था। यह स्थिति राजस्व विभाग के अफसरों की जानकारी में आने के बाद जिम्मेदार सक्रिय हुए और गांव में पहुंचकर जांच की। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Category

🗞
News

Recommended