Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में बंद को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कांग्रेसजनों के साथ इंदौर शहर में व्यापारियों एवं नागरिकों से हाथ जोड़ कर बंद में सहयोग करने की अपील की, जिसका आमजन ने समर्थन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं महंगाई के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। आओ आवाज उठायें, बेरहम सरकार जगायें। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा खोल गए मोर्चे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में मोदी जी ने 7 साल पहले कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांगा था। एक नारा दिया था बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। जिनता 60 साल में मंहगाई की दर पहुंची थी, उतनी मात्र 7 साल में पहुंच गई है। यानी 60 साल की महंगाई 7 साल में डबल हो गई।

Category

🗞
News

Recommended