Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से होना है. चौथे मैच के बाद भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच T20 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बड़ी बात ये है कि जो टीम चुनी गई है, उसमें कई दिग्‍गज खिलाड़ियों को या तो आराम दिया गया है, या फिर टीम से ही बाहर कर दिया गया है. वहीं इस टीम में युवाओं को खास मौका दिया गया है. हालांकि टीम में 19 खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए कितने खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कितने खिलाड़ी ऐसे ही रह जाएंगे, ये देखना दिलचस्‍प होगा. हालांकि टीम में चार भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो अगर मौका मिला तो डेब्‍यू करते हुए नजर आएंगे. 
#IndiavsEngland #TeamIndia

Category

🥇
Sports

Recommended