Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- जिले में सुबह एक कॉलेज से लापता हुई चार छात्राओं के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं. पुलिस की कई टीमें सोमवार से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं. लेकिन अभीतक कोई पुख्ता जानकारी या लोकेशन पुलिस के पास नहीं है.गायब होने वाली छात्राओं में से दो हिदायतनगर, एक बहादुरनगर और एक निर्मलनगर की हैं. ये छात्रायें आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं. चारों फ्रेंड बतायी जा रही हैं. रोज की तरह सोमवार को भी चारों स्कूल आयी थीं. चारों कॉलेज के पीछे साइकिल रखने गयी थी, तभी से वो लापता हैं. छुट्टी के बाद शाम को जब वो घर नहीं पहुंची, तो उनकी तलाश शुरू की गयी. इधर-उधर पूछताछ करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर चारों चात्राओं की तलाश में जुटी है.बताया ये भी जा रहा है कि लापता हुई इन छात्राओं में एक छात्रा घर से 25 हजार रुपये लेकर गयी हुई है. पुलिस परिजनों से भी लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इन सभी छात्राओं के सीडीआर खंगालने शुरू कर दिये हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended