Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। मक्सी थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक देवास रोड पर आठ युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरेंद्र सिंह पिता नाथू सिंह यादव ने शिकायत की है कि फेसबुक पर पोस्ट डालने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा अपहरण का प्रयास किया और रास्ते से उसे बलपूर्वक उठाकर ले गए व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर शिवपाल राहुल चेतन आनंद लोकेंद्र चीकू सुरेंद्र और प्रवीण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग मक्सी थाने पहुंचे थे ।इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है । घटना 16 फरवरी की है जिसमें 23 फरवरी को प्रकरण दर्ज हो सका है।

Category

🗞
News

Recommended