Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एबी रोड पर इसके घर में राशिद पुत्र विलायत खां की हत्या सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की गई थी। मामले में पुलिस ने राशिद की पत्नी परवीन और उसके प्रेमी इमरान को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपित पत्नी को जेल भेज दिया गया जबकि आरोपी पत्नी के प्रेमी और मृतक को चाकू मारकर मारने वाले इमरान को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी की निशानदेही मृतक के घर के पास से हत्या में उपयोग किए गया चाकू बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended