Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहरीपाल में पिछले महीने 22 जनवरी को एक नवजात बच्ची का शव मिला था। जिसके पीएम रिपोर्ट 22 फरवरी को पुलिस को मिली रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई थी। इस पर पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों के डीएनए टेस्ट भी कराए जाएंगे। जिससे बच्ची के परिवार आदि की जानकारी पता लगने की संभावना है।

Category

🗞
News

Recommended