Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विराट कोहली ने भारत में बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. विराट कोहली हालांकि एमएस धोनी से कम मैचों में देश में कप्तानी करते हुए उनसे आगे निकल गए है. विराट कोहली ने जहां देश में अब तक 29 मैचों में कप्तानी की है वहीं धोनी 30 मैचों में कप्तान रहे हैं. विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने देश में अब 22 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धोनी के नामा घर में 21 जीत है. 

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended