Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 सेल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जूही गर्ग के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कोरोना काल मे श्रीमती गर्ग द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। श्रीमती गर्ग द्वारा कोरोना संक्रमण काल में सराहनीय सेवा की। उन्होंने कलेक्टरेट बिल्डिंग से लेकर संक्रमित मरीजों के निवास स्थान तक जाकर कोरोना से जंग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस दौरान वह कोरोना संक्रमित भी हुईं। स्वस्थ्य होकर फिर से कोरोना जंग में जुट गई थी। श्रीमती गर्ग का ट्रांसफर समीपस्थ जिला राजगढ़ में हुआ है। श्रीमती गर्ग के निवास पर विदाई और शुभकामना देने वालों में केके अवस्थी, जॉय शर्मा, गजेंद्र सिंह खींची, संजय नागर, गौरव सोनी, मनीष जोशी, डॉ राजेन्द्र सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह, आनन्द नागर, रवि सोनी, वीपी चावड़ा और पत्रकार मोहित व्यास आदि शामिल हैं।

Category

🗞
News

Recommended