Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। पांच कृषको को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत चैक प्रदान किए गए। चैक प्राप्त करने वाले कृषको में ग्राम बोर्डी के श्री सीताराम पिता देवीसिंह, दिल्लोद के विजेन्द्र पिता कुमेरसिंह, भीलवाड़िया के भेरूसिंह, मूलीखेड़ा के कृष्णगोपाल पिता किशोरसिंह तथा लोहरवास के सिद्धनाथ पिता देवाजी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित तथा कन्या पूजन कर किया गया। इस मौके पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री नायक द्वारा किसानों को कृषि से संबंधित  नरवाई नहीं जलाने की सलाह तथा बायोगैस योजना के बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया तथा आभार अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने माना।

Category

🗞
News

Recommended