Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। नायब तहसीलदार मुन्ना अड़ के समर्थन में भारतीय किसान संघ सामने आया है। सोमवार को संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैंक अधिकारी कर्मचारियों को भ्रष्ट बताया है और कहा कि बैंकों में बिना दलाल, कमीशन दिए कोई काम नहीं होता है। तहसीलदार के रूप में मुन्ना अड़ ने बैंकों पर ठोस कार्रवाई की थी । जिसके फलस्वरूप बैंकर्स ने उनका विरोध किया और उन पर कार्रवाई कर दी गई । संघ ने यह कार्रवाई को गलत बताया है। उल्लेखनीय है कि टंकी चौराहा क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक की मगरिया शाखा को सील किए जाने के मामले में शाजापुर तहसीलदार के पद पर कार्यरत नायब तहसीलदार मुन्ना अड़ को तहसीलदार पद से हटाकर मूल पद नायब तहसीलदार बना दिया गया था।

Category

🗞
News

Recommended