Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऑटो से आए युवक ने कहा कि उसके बैग में बम जैसा संदिग्ध सामान है। जानकारी के मुताबिक एक युवक रेडिसन होटल से निकला और वहां खड़े आटो में अपने 4 बैग लेकर बैठ गया, इसके बाद उसने चालक से कहा कि मेरे बैग में संदिग्ध सामान है, मुझे थाने ले चलो। ऑटो ड्राइवर उसे विजय नगर थाने लेकर पहुंचा, जहां से उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम जाने के लिए कहा गया। युवक के वहां पहुंचते ही पुलिसकर्मी चौंक गए। आनन फानन में बम स्क्वाड को बुलाया। बैगों की जांच की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। ऑटो चालक अशोक का कहना है कि युवक बहुत परेशान नजर आ रहा था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही।

Category

🗞
News

Recommended