Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने हरायपुरा मोहल्ले में मोबाइल पर सट्टा चलाते एक युवक को पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हसीब मंसूरी उम्र 30 साल निवासी सोमवारीया बाजार पुराने थाने के पास को मोबाइल पर अवैध रूप से सट्टा चलाते हुए पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जप्त किया गया है और 1750 रुपये भी बरामद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टे के अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है। किंतु पुलिस इस पर सख्ती से लगाम नहीं लगा पा रही है। पिछले दिनों भी शहर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा संचालित होने की तस्वीरें सामने आई थी।

Category

🗞
News

Recommended