Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना संक्रमण के कारण पटरी से उतरी कॉलेजों की पढ़ाई धीरे-धीरे लाइन पर आ रही है अब कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। तो दूसरी ओर परीक्षा आयोजन की गतिविधि भी तेजी से आगे बढ़ रही है। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के मुख्य परीक्षा के फॉर्म जमा करना प्रारंभ हो गए हैं। इसमें बीकेएसएन कॉलेज के 6123 विद्यार्थियों में से 320 विद्यार्थियों ने अभी तक फॉर्म जमा कर दिए हैं। फॉर्म की अंतिम तिथि 20 मार्च है। वर्तमान में छात्र-छात्राओं के फॉर्म चैक करने और लिंक खोलने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद वह ऑनलाइन फॉर्म जमा कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ आरकेएस राठौर ने बताया कि कालेज में विद्यार्थियों को किसी तरह की समस्या परीक्षा आवेदन फार्म आदि जमा करने में नहीं हो इसके लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended