Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र का निवासी एक नाबालिग बालक 12 दिसंबर से घर से गायब है। उसकी मां पायल गोस्वामी उसे ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही है। मामले में उसने पुलिस को भी शिकायत कर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस बेटे को नहीं ढूंढ सकी। इस पर पायल मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची और रोते हुए कलेक्टर दिनेश जैन से बेटे को ढूंढ कर लाने की गुहार लगाई। वह कह रही थी कि वह किसी की शिकायत करने नहीं आई है। लेकिन उसे अपना बेटा चाहिए, वह कैसे भी करके उसके बेटे को ढूंढवा दें।

Category

🗞
News

Recommended