Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद खीरी (दिनांक 03.03.2021): पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 05 शातिर वन्यजीव तस्करों को बाघ की हड्डियों व अवैध शस्त्र कारतूस सहित पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया विगत माह थाना सिंगाही क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग व एसएसबी की टीम द्वारा बाघ की खाल सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल के निर्देशन में अभियुक्तों से लाभप्रद जानकारी व सूचना एकत्रित कर टीमों का गठन कर वन माफिया/वन्य जीव तस्कर के विरुद्ध संपूर्ण जनपद में अभियान चलाया जा रहा था जिसके क्रम में आज दिनांक 03.03.21 को थाना सिंगाही पुलिस, अपराध शाखा व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सिंगाही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरद्वाही से मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से बाघ की 20 हड्डियां व अवैध शस्त्र कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व से भारतीय दण्ड संहिता व वन संरक्षण अधिनियम के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Category

🗞
News

Recommended