Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। समीपस्थ ग्राम बेरछा में राज डिजिटल सेंटर द्वारा शासकीय व अशासकीय विधालयो मे प्रतिभावान विद्याथिर्यों को खोजने हेतु टेलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य केवल होनहार विधाथिर्यों को चुनकर नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है। सीएससी संचालक राजेन्द्र सौराष्ट्रिय ने बताया कि अभी तक हमने करीब 500 विधाथिर्यों की परीक्षा आयोजित करवाई है। जिसमे प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वतीय तथा तृतीय आने वाले विद्याथिर्यों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। साथ ही सभी विधाथिर्यों को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया जावेगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा पूर्णत: नि:शुल्क ली जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended