Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। एम पी वर्किंग  जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा एवं संभागीय अध्यक्ष सुनील नाहर की सहमति से संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सदस्यता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के ऊर्जावान पत्रकारों को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार से जिला मुख्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई जिसमें संगठन के सक्रिय सदस्यों ने वर्ष 2021 की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर चैहान ने बताया कि आगामी 21 मार्च को प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशाल प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा तय करने हेतु शीघ्र एक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी सम्मेलन में शामिल हो सकें।

Category

🗞
News

Recommended