Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिला क्षय अधिकारी डॉ. के. पी.सिंह ने बताया कि टीबी हारेगा-देश जीतेगा के अंतर्गत जिले में "जन आंदोलन अभियान" चलाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जन आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाना है। डॉ. सिंह ने टीबी रोग के लक्षणों के बारे में बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय से खंखार के साथ खासी आना, वजन में अचानक कमी, भूख नहीं लगना, लगातार शाम को हल्का बुखार होना है। इन लक्षणों के होने पर तुरंत टीबी की जांच करवाना चाहिए। टीबी का सम्पूर्ण ईलाज मुफ्त किया जाता है एवं ईलाज के दौरान मरीजों को 500 रू. प्रतिमाह उनके बैंक खाते में पोषण आहार के प्रदान किये जाते है। 

Category

🗞
News

Recommended