Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर: दक्षिण खीरी वन क्षेत्र के मोहम्मदी वन रेंग में सोमवार को बिजली लगने से बाघ की मौत के मामले में अब तक ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, अन्य की तलाश जारी है। वहीं वन विभाग की कार्यवाही से असंतुष्ट ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया है।सोमवार को मकसूदाबाद गांव के पास नदी के किनारे खेतों में फैलाये गए तारों की चपेट में आकर बिजली लगने से बाघ की मौत हो गई थी।जिस के बाद वन भाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आसपास के गांवों के दर्जनों संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिन किसानों के खेत में तार लगे थे उन चार लोगों को जेल भेजने के अगले दिन बुधवार को सोनपाल, अनिल, धर्मेन्द्र, समेत सात अन्य आरोपित जेल गए। जेल जाने वाले आरोपितों की संख्या ग्यारह हो चुकी है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोगों पर भी कार्यवाही हो सकती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई दर्जन लोगों को उठाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended