Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर द्वारा स्थानीय जैवविविधता संरक्षण हेतु जनपद स्तर पर लोक जैवविविधता पंजी निर्माण का कार्य जैवविविधता (BMC) प्रबंधन समिति तथा ग्रामीण नागरिकों के सहयोग से किया जा रहा है। इसी अनुक्रम मे ग्राम टुकराना में ग्रामीण सहभागिता मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर प्रचार्य के के अवस्थी प्रोजेक्ट इंवेस्टिगेटर ओम प्रकाश पाटीदार, सहायक प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर बनवारी लाल बैरागी, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल टुकराना कैलास चौहान ने स्थानीय जैवविविधता संरक्षण के लिए उपस्थित ग्रामीणो तथा जन शिक्षा केन्द्र टुकराना के शिक्षको से चर्चा की तथा जैवविविधता की जानकारी प्राप्त की इस दौरान 97 वर्षीय बुजुर्ग बद्रीलाल शर्मा ने बताया कि ठुकराना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बरगद, पीपल, महुवा, सेमल, कबीट, बैर, करौंदा तथा बिल के वृक्ष बहुत बड़ी संख्या में पाये जाते थे। उन्हेंने बताया कि पहले बुखार आने पर नाय (नाव) का काढ़ा पिलाने से रोगी बहुत जल्द स्वस्थ्य हो जाते थे। अन्य लोगों ने भी विचार सांझा किये।

Category

🗞
News

Recommended