Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में पिछले कुछ दिनों से एक बंदर ने आतंक मचा रखा था। करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बंदर द्वारा घायल कर दिया गया था। बंदर द्वारा लगातार हमले और लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और वन विभाग उज्जैन व शाजापुर की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा है। वन विभाग की टीम बंदर को पिंजरे में कैद कर ली गई है। इधर बंदर के पकड़ आने से गांव के लोगों में राहत लोगों का कहना है कि बंदर के डर से काफी परेशान थे। स्थिति यह थी कि दिन और रात हर समय बंदर के हमले का डर बना रहता था।

Category

🗞
News

Recommended