Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर।डॉ आंबेडकर नगर महू से रतलाम के लिए अनारक्षित डेमू ट्रैन का शुभारम्भ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसी के साथ इंदौर स्टेशन से अनारक्षित -जनरल टिकिटों की बिक्री भी प्रारम्भ कर दी गई है। इस डेमू ट्रैन नंबर 09389 के शुरू हो जाने से महू,इंदौर, फतेहबाद , बड़नगर क्षेत्रों के यात्रियों और दैनिक आवागमन करने वालों को बहुत सहूलियत हो जाएगी। वहीँ  ट्रैन में बैठे यात्री भी इस सुविधा के शुरू हो जाने से काफी खुश दिखे।  उनका कहना था कि ट्रैन की सुविधा नहीं होने से हमें बस से जाना पड़ता था, जो कि काफी परेशानी भरा था और उसमें किराया भी अधिक लगता था। इंदौर से यह ट्रैन प्रतिदिन दोपहर ३ बजकर ५ मिनिट पर रवाना होगी। इस डेमू में इंदौर से रतलाम तक अनारक्षित श्रेणी का किराया मात्र 30 रूपये है।  रतलाम से यही डेमू पृथक नंबर 09345 से भीलवाड़ा तक जाएगी।  इस तरह यात्रियों को डॉ आंबेडकर नगर महू से भीलवाड़ा तक सीधी रेल सेवा की सुविधा मिल गई है।

Category

🗞
News

Recommended