Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। सेवा भारती द्वारा जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार से नए सेवा प्रकल्प की शुरुआत की जा रही है। इसमें अस्पताल परिसर में ही काउंटर स्थापित कर मरीजों व परिजन के लिए गर्म पानी की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यहां पर गैस चूल्हे की व्यवस्था की जाएगी जिस पर मरीजों के परिजन दूध आदि गर्म कर सकेंगे उल्लेखनीय है कि अस्पताल में शासन की ओर से मरीजों को दूध उपलब्ध कराया जाता है । किंतु इसे गर्म करने की सुविधा नहीं है इसलिए परिजन परेशान होते रहते हैं यह देखते हुए सेवा भारती द्वारा मरीज व परिजनों की सुविधा के लिए यह नई शुरुआत की जा रही है जो काफी उपयोगी है।

Category

🗞
News

Recommended