Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर-खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय लखीमपुर खीरी द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 2020 की शृंखला में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य पाठशाला लगायी गई। यह कार्यक्रम डा० ज्योति पंत के संयोजन में आयोजित किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि लगभग पचास प्रतिशत महिलायें खून की कमी से ग्रसित हैं। इसका कारण उनके भोजन में पोषक तत्वों की कमी और जागरूकता का अभाव है। सबसे पहले महाविद्यालय की छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया गया। डा० ततहीर फ़ातिमा के कुशल निर्देशन में लैब टेक्नीशियन श्री अनुभव एवं श्री दीपक ने लगभग 200 छात्राओं हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। अधिकांश छात्राओं में खून की कमी पायी गई। उनका हिमोग्लोबीन 9 से 10 के बीच पाया गया।

Category

🗞
News

Recommended