Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। गुरुवार शाम फ्रीगंज के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित टर्न पर गेहूं काटने की हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध के पैर में गंभीर चोट आई है। मौके पर हार्वेस्टर के आगे जमा हुई भीड़ ने मंडी थाना प्रभारी से खुलकर कहा कि यातायात के जवान व्यवस्था संभालने की जगह उगाई करने में लगे रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे फ्रीगंज में हार्वेस्टर की चपेट में आने से दो पहिया वाहन से जा रहे कैलाश पिता मुंशी लाल परमार आयु 65 वर्ष के पैर में गंभीर चोट आई। 108 एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुँचाया। मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस पर जमकर आक्रोश निकाला। मंडी पुलिस थाना प्रभारी अनिल मालवीय से लोगों ने खुलकर कहा कि यातायात के जवान सुनील गुर्जर व जितेंद्र राठौर वसूली में लगे रहते हैं तथा व्यवस्था के लिए फ्रीगंज में कोई जवान तैनात नहीं रहता। जनता के आक्रोश को शांत कर थाना प्रभारी ने बीच रास्ते पर खड़ी हार्वेस्टर को भीड़ हटाकर पुलिस थाना परिसर में अभिरक्षा के लिए रवाना कराया। उधर पुलिस ने घायल हुए वृद्ध की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।  

Category

🗞
News

Recommended