Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। आगामी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरीय निकाय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी बनाए गए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र सिंह बैंस व शाजापुर नगरीय निकाय क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए जिला महामंत्री रहे दिनेश शर्मा का अभिनंदन कर नगर मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों को निकाय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। नरेंद्र सिंह बैस ने नगरीय निकाय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर कहा कि वह पार्टी हित में काम करते हुए पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विजय श्री का प्रयत्न करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended