Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
- यूपी के भदोही जनपद में एक ऐसी खबर आई है जिसे देखकर सुनकर सबके सब हैरान और परेशान है इस खबर ने ऐसी सनसनी मचाई की लोग दांतो तले अपनी उंगलिया चबाने को मजबूर है। करीब 12 साल पहले एक व्यक्ति के अपहरण होने की सूचना पर 4 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था मामले में चारों आरोपी तीन साल से ऊपर की जेल की सजा काट चुके हैं और अभी फ़िलहाल जमानत पर है। जो 12 साल से लापता था वो मिला भी कहा अपने ही घर में मिला है। यहाँ एक कहावत सटीक बैठती है शहर में ढिंढोरा घर में छोरा बहरहाल आइये देखते है इस पूरी खबर को। गोपीगंज क्षेत्र के चक निरंजन गांव के रहने वाले जोखन तिवारी का अपहरण करने का आरोप उनके परिजनों ने चार लोगों पर लगाया था मामले में IPC की धारा 364 जिसके मुताबिक हत्या की नीयत से अपहरण करने के साथ ही 504, 506 के तहत गोपीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकरण में नामजद सभी चार आरोपी मुकदमा दर्ज होने के 1 हफ्ते के अंदर गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसमे दो बार में 3 साल दो महीने तक सभी आरोपी जेल में बंद रहे है। हाल फ़िलहाल प्रयागराज हाईकोर्ट से इस समय सभी आरोपी जमानत पर हैं।

Category

🗞
News

Recommended