Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना मितौली के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में बीती रात गांव के निवासी मनीराम, रामप्रसाद पुत्र पच्चा लाल शैलेंद्र कुमार,सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम तेंदुआ के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला पंजीकृत करके तथा हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। नीरज कुमार गौतम एडवोकेट मितौली तहसील में प्रैक्टिस करते हैं ग्राम तेंदुआ के मूल रूप से निवासी हैं। उनका पड़ोसी मनीराम से किसी बात को लेकर दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा गाली की आवाज सुनकर नीरज कुमार तथा भाई समझाने को लेकर बाहर निकले मनीराम के साथियों ने डंडे लाठी तथा धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें दोनों भाइयों के सर पर चोट के निशान पाए गए तथा घर वालों के आ जाने से हमलावर फरार हो गए। आपको बताते चलें सन 2019 में मनीराम तथा उनके साथियों ने नीरज कुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारा पीटा गया था।

Category

🗞
News

Recommended