Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। रविवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पारस जैन अल्प प्रवास पर शाजापुर आए। उन्होंने यहां विराजित जैन संत शीतल मुनिजी मसा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि जिला जेल में बनने वाली नवीन शीतल सागर गौशाला का शीला पूजन करने हेतु गत दिवस शीतलराजजी मसा का नगर में मंगल प्रवेश हुआ था। जिसके बाद गुरूदेव का सानिध्य प्रतिदिन समाजजनों को मिल रहा है। गुरूदेव की मौन मांगलिक के साथ नियमित सामायिक ओर धार्मिक क्रियाओं का लाभ भी समाजजन ले रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को लोकेश जैन (बंटी) के टंकी चौराहा स्थित प्रतिष्ठान पर मौन मांगलिक रखी गई थी। इसी दौरान उज्जैन विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन मुनिराज के दर्शन व आशीर्वाद लेने शाजापुर पहुंचे। इस मौके पर नरेन्द्र जैन, सचिन जैन तथा अभिषेक जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended