Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। जनपद पंचायत के सभागृह में सरपंच संघ की बैठक में कई निर्णय हुए, जिसमें समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आगामी रणनीति तय करने पर चर्चा हुई। सरपंच संघ के कपिल परमार ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों को सरपंच द्वारा अपनी व्यक्तिगत नीधि व साख पर मार्केट से उधार लेकर पूरा करा लिया गया, जबकि शासन द्वारा निर्माण पूर्ण होने के बाद भी निर्माण की दूसरी किस्त जारी नहीं किए जाने से सरपंचों के ऊपर कर्ज की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के बिजली बिल का पैसा सीधा पंचायत के खाते से काटा जा रहा है, जो गलत है। छह सूत्रीय मांगों को लेकर भी सरपंच संघ ने प्रथम चरण में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने तथा दूसरे चरण में समस्या का निराकरण न होने पर मुख्यमंत्री से भेंट करने का निर्णय लिया।

Category

🗞
News

Recommended