Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य के लिए विधायक इंदर सिंह परमार की पहल पर राज्य शासन द्वारा विशेष निधि के तहत डेढ़ करोड़ व मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत डेढ़ करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। रविवार को इन दोनों स्वीकृतियों के अतिरिक्त नगर में विधायक के आतिथ्य में 55 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 1 में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री को परमार के आतिथ्य में 38 लाख 36 हजार 533 रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन किया गया। यह मार्ग वार्ड 1 बंजीपुरा से किला पुलिया से हनुमान मंदिर रोड होकर श्मशान घाट तक निर्मित होगा। इसी तरह वार्ड 1 में बंजीपुरा से श्मशान घाट से हनुमान मंदिर रोड तक नाली निर्माण का भूमि पूजन भी हुआ। यह निर्माण 17 लाख 50 हजार की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended