Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे श्री जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर तक जाने वाली 1 किलोमीटर फोरलेन सड़क पर नगर पालिका द्वारा एलईडी लैंप के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की शुरुआत रविवार को समारोह पूर्वक की गई। मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्विच ऑन कर प्रकाश उपकरण प्रारंभ किए। पर्यटन विभाग द्वारा अब तक करीब 2 करोड रुपए के निर्माण कार्य कराकर श्री जटाशंकर पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया है। अकोदिया नाका से जटाशंकर मंदिर तक निर्मित की गई फोरलेन सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुलभ कराने के लिए नगर पालिका द्वारा एलईडी लैंप लगाए गए है, जिसका प्रारंभ रविवार को औपचारिक रूप से स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्विच ऑन कर किया। आयोजन में मंत्री परमार ने कहा कि जटाशंकर महादेव मंदिर सहित जिले के 14 चिन्हित स्थलों का पर्यटन परिपथ विकसित कर और अधिक कार्य कराने के लिए शासन को योजना सौंपी गई है।

Category

🗞
News

Recommended