Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कालापीपल में रासेयो स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा का काम करते हैं। उनमें किसी प्रकार का अहम भाव नहीं होता है। स्वहित से उठकर वह परहित के बारे में सोचते हैं और उस अनुसार कार्ययोजना बनाकर अंजाम तक पहुंचाते हैं। यह बात शास. उमावि रासेयो इकाई ग्राम खरदौनकलां के कार्यक्रम अधिकारी बाबूलाल परमार ने कही। राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय कालापीपल की रासेयो का सात दिवसीय शिविर ग्राम गुनपीपली में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वंयसेवकों ने गांव में एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में मावि गुनपीपली के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद मालवीय, महाविद्यालय के प्रो. डा. चंद्रकला वासनिक, प्रो. विक्रम सोलंकी, डा. अतुल सगने ने भी शिविरार्थियों को करियर संबंधित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजेश रावलिया ने एड्स से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कई भ्रांतियां समाज में व्याप्त हैं। संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बिमारी साथ रहने, खाने-पीने बात करने या छूने से नहीं फैलती है। संचालन स्वयंसेवक कविता सेन ने किया।

Category

🗞
News

Recommended