Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शुजालपुर में रविवार दोपहर नगर पालिका के सामने बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री के आतिथ्य में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पथ विक्रेताओं को हाथ ठेला तथा अन्य लोगों को विधायक निधि से अस्थाई गुमठी का वितरण किया गया। 40 हाथ ठेले व 9 गुमटिया वितरित करने के बाद विधायक ने शहर के अन्य ठेला व्यापारियों को भी आगामी समय में मिट्टी के दीपक व बर्तन निर्माताओ को मशीन सुलभ कराने की बात कही। नगरपालिका के सामने बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल परमार, संदीप शैलकुमार शर्मा, अशोक नायक, कैलाश सोनी, अशोक कवीश्वर, डॉ नारायण सिंह परमार, देवेंद्र तिवारी सहित अन्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण छोटे व्यापारियों को सुविधाएं व संसाधन सुलभ कराने के साथ विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन से होगा।

Category

🗞
News

Recommended