Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना पुलिस द्वारा राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सामने लोदिया रोड से सोहन मालवीय निवासी कालूखेड़ा को 16 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का क्रय विक्रय होता है। किंतु पुलिस बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाती और खानापूर्ति के लिए छोटी-मोटी कार्यवाही कर इतिश्री कर लेती है।

Category

🗞
News

Recommended