Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक 12 में नगर पालिका चुनाव की आहट शुरू हो गई है ।यहां पर वार्ड वासियों के नाम से कुछ जगह फ्लेक्स लगाए गए हैं ।जिसमें मांग की गई है कि वार्ड में पार्षद पद के लिए स्थानीय व्यक्ति को ही मौका दिया जाए। अगर वार्ड से बाहर के व्यक्ति को चुनाव में उतारा गया तो वार्ड वासी मतदान का बहिष्कार करेंगे । जगह-जगह लगे फ्लेक्स चर्चा का विषय बने हुए हैं । उल्लेखनीय है कि जल्द ही नगर पालिका के चुनाव होने है। इसके लिए नेता सक्रिय हैं और लंबे समय से पार्षद पद के सपने संजोये युवा भी टिकट पाने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended