Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
तहसील_निघासन के ग्राम सभा लुधोरी के दुर्गा पुरवा में डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट ने फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव गुप्ता ने फाइनल मैच जीतने वाली जीतपुरवा टीम को विनर ट्राफी देते हुए विजय घोषित किया। साथ ही अपनी ओर से अष्टधातु की भगवान नटराज की मूर्ति विजयी टीम को भेंट दी और रनर रही टीम अदालबाद को भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन कमेटी द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन कमेटी ने जीत पुरवा की टीम को नगद पुरस्कार भी राजीव गुप्ता के हाथों से भेंट करवाया गया। मैन आफ दी मैच भी राजीव गुप्ता ने घोषित किया प्रसपा प्रदेश महासचिव राजीव गुप्ता ने छात्र और नौजवानों को खेल में रुचि बढ़ाने का आवाहन किया। राजीव गुप्ता ने कहा खेल मानसिक एवं शारीरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है मानसिक विस्तार भी होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है मैं निघासन के सभी इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ये खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन करें इन खिलाड़ियों की सबसे बड़ी समस्या मैदान की है।

Category

🗞
News

Recommended