Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिला पंजीयक एवं संयोजक कोविड स्वामी ने बताया कि जिला मूल्यांकन समिति द्वारा अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य से संबंधित गाईड लाईन वर्ष 2021-22 के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति शाजापुर द्वारा गाईड लाईन दरों को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में आज अनुमोदित किया गया है। यदि उक्त दरों के संबंध में जन-सामान्य को किसी प्रकार का सुझाव आदि प्रस्तुत करना है तो वह 15 मार्च 2021 सायं 04:00 बजे तक संबंधित उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित होकर वर्ष 2021-22 हेतु निर्धारित की जाने वाली दरों का अवलोकन कर सकते हैं तथा सुझाव यदि कोई हो, तो प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में अभिषेक सक्सेना, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन पीसी सांखला, लोकनिर्माण रविन्द्र वर्मा, सीएमओ एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र दीक्षित, गृह निर्माण मंडल से एसएल टटवाल, भू अभिलेख सहायक अधीक्षक अकलेश मालवीय, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के दुर्गेश एवं उप पंजीयक सुरेन्द्र कुमार, प्रेमलाल बघेल व राहुल सागढ़े भी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended