Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शुजालपुर सिटी थाना अंतर्गत ग्राम उडई में बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार से परिवार के एक पक्ष ने रोक दिया जिस पर विवाद की स्थिति बनी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बुजुर्ग जीतमल पिता शंकरलाल पूर्वीया अपनी बहन के पास रहता था। सोमवार को उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी किंतु इसी दौरान मृतक के एक दूर के रिश्तेदार ने मामले में पुलिस को शिकायत कर दी और हत्या की आशंका जताई थी। इस पर मामले की जांच की गई, शुरुआती जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। बावजूद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल मामला सुलझ गया है । जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग के कोई भी बेटे नहीं है पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है इस कारण उसे उसकी बहन ही अपने पास रखती थी और वही उसका अंतिम संस्कार कर रही थी।

Category

🗞
News

Recommended