Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। राज्य स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता में चयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाजापुर के स्टेडियम मैदान में 150 लड़के-लड़कियां कर रहे हैं अभ्यास। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन के लिए स्थानीय स्टेडियम मैदान परिसर में 8 और 9 मार्च को जिला स्तरीय प्रतियोगिता रखी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नवीन राठौर ने किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विवेक दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा विशेष अतिथि के तौर पर उत्कर्ष सिसोदिया उपस्थित थे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महेंद्र मोहन सोनी, उपाध्यक्ष योगेश भावसार, सदस्य अजीत पाराशर, योगेश पांचाल,  बबली ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नवीन राठौर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  शाजापुर के खिलाड़ी अपनी मेहनत से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शाजापुर को गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन को देखते हुए उन्होंने कहा कि जो भी मदद उनसे हो सकेगी वे करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended