Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स इस साल आईपीएल को जीतने के लिए बेताब है. चेन्नई सुपरकिंग्स के कुछ खिलाड़ी कैंप पहुंच गए हैं और वहां उन्होंने अपना क्वारंटीन वक्त पूरा किया और कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट्स नेगेटिव आई है. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे पहले कप्तान एम एस धोनी पहुंचे थे और उनका स्वागत धूम धाम से किया गया था. कप्तान एम एस धोनी के साथ सीनियर बल्लेबाज अंबाती रायडू, रुतुराज गायकवाड और कुछ युवा खिलाड़ी शामिल जिनका टेस्ट नेगेटिव आई है. चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ का कहना है कि चेन्नई के खिलाड़ियों ने अपना क्वारंटीन वक्त पूरा कर लिया है और अब वो प्रैक्टिस कैंप का हिस्सा बन सकते हैं

Category

🥇
Sports

Recommended