Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। परीक्षा की तारीख पास आ गई और अब तक यूनिवसिर्टी ने रिजल्ट का डाटा अपडेट नहीं किया हैए क्योंकि डाटा अपडेट नहीं होने से लिंक भी ओपन नहीं हो रही। इस कारण विद्यार्थी बार.बार परेषान होकर कभी प्राचार्य के पास तो कभी आॅन लाईन सेंटर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तो प्राचार्य भी विद्याथिर्यों के लिए फोन लगाते हैं तो कोई फोन रीसिव नहीं करता। आखिर में थक हार कर विद्यार्थी घर चले गए। हालांकि विद्यार्थी को थोड़ी बहुत राहत मिल गई है क्योंकि मंगलवार को परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है जो 12 मार्च है। लेकिन दिक्कत अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि इनमें से कुछ विद्याथिर्यों की परीक्षा 15 मार्च फिर शुरू हो जाएगी जो असाइनमेंट के द्वारा होगी। तब विद्याथिर्यों लेट फीस भरकर मुख्य परीक्षा दे सकते हैं। जिसमें अगर अंतिम तारीख तक यूनिवसिर्टी द्वारा रिजल्ट अपडेट नहीं होता है तो लिंक नहीं खुलेगी। जिससे उनको परीक्षा फार्म भरने की लेट फीस के रूप में 100 रु लगेंगे और 4 से दिन बाद 2000 रु तक लगेंगे।

Category

🗞
News

Recommended