Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शिव और पार्वती के विवाह के पूर्व शिवजी को हल्दी चढ़ाई गई ,श्रंगार महा आरती का आयोजन किया गया और संगीत के रूप में फाग उत्सव बड़ी धूमधाम से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा शाजापुर की बहनों के द्वारा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर गायत्री नगर में मनाया गया l काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी और पीले वस्त्र धारण करके शिवमय होकर शिव के भजनों पर नाची ,एक दूसरे को हल्दी गुलाल लगाकर फाग उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायाl l इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सरिता माहेश्वरी , सचिव- मोनिका मेहता, सह सचिव शिल्पा गुप्ता, अर्चना सिंह चौहान ,अंजू सिकरवार ,कविता दुबे, विधि बाजपेयी, प्रीति जैन ,पिंकी जैन , आशा नागर, अनीता राठौर, उषा शर्मा, श्वेता दुबे ,नीता दुबे, कविता पुणतांबेकर , नीता सोनी , डोली गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद थी l

Category

🗞
News

Recommended