Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। चोरी की वारदात की फिराक में घूम रहे दो लोगों को गत दिवस सराफा बाजार में लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। काफी लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस दोनों आरोपितों से कुछ खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई। आखिर में दोनों आरोपितों पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। कोतवाली थाना टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया कि मनोज पिता हरिप्रसाद जीतू पिता राधेश्याम निवासी गुल खेड़ा जिला राजगढ़ के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है । राजगढ़ जिले के पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है। जिससे कि वह भी आरोपियों को बारे में जांच-पड़ताल कर सकें

Category

🗞
News

Recommended