Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव हर गोरैया में दो चचेरे भाइयों में चले लाठी-डंडे, फटे सर ,गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर। दरसल थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गोरैया में बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे छेदा लाल दारू पीकर रोहित की दुकान के सामने गाली गलौज करने लगा, तभी रोहित ने इसका विरोध किया ।वही छेदा लाल ने डंडे से रोहित पर प्रहार कर दिया जिससे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। बाद में होश आने पर रोहित ने छेदा लाल का डंडा छीन कर छेदा लाल के सिर में मार दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। लड़ाई झगड़े का शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने दोनों का बीच-बचाव कर दिया। बाद में परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिस पर 108 एंबुलेंस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया जलालाबाद पहुंची ।जहां स्थानीय डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को अलग-अलग गाड़ी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended