Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने हुई टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार बिहार के गया से दिल्ली जा रहे थे। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसा आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में हुआ। हादसे में मरने वाले 7 लोग बिहार तो 2 झारखंड से हैं। गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को NS मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो झारखंड के चतरा के मोहम्मद हिफजुर रहमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। 
जानकारी के अनुसार हाईवे पर यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही एसयूवी बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रॉन्ग साइड पहुंच गई। कंटेनर के ड्राइवर ने गाड़ी को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण नाकाम रहा। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए।

Category

🗞
News

Recommended