Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कॉलेज की परीक्षाएं दो महा तक संचालित होंगी यह अप्रैल से प्रारंभ होंगी। निरीक्षक ललित पाटीदार ने बताया कि सबसे पहले बीएससी स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू होगी। इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की एग्जाम 5 अप्रैल से शुरू होकर 7 जून को समाप्त होगी। बीएससी दूसरे वर्ष की 6 अप्रैल से 8 जून तक होगी। वहीं बीएससी के फाइनल ईयर की एग्जाम 3 अप्रैल से 5 जून तक चलेगी। इसी तरह बीए के प्रथम वर्ष 5 अप्रैल से 3 जून तक और बीए दूसरे वर्ष 6 अप्रैल से 8 मई तक एवं बीए फाइनल ईयर के 3 अप्रैल से 25 मई तक एग्जाम देंगे। बीकॉम के विद्यार्थी 5 अप्रैल से 7 मई तक और बीकॉम दूसरे वर्ष के छात्र-छात्राएं 6 अप्रैल से 8 मई तक, वही बीकॉम फाझल ईयर के विद्यार्थियों की 3 अप्रैल से 6 मई तक एग्जाम होगी।

Category

🗞
News

Recommended