Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर | जिले की 28 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान नहीं हैं। इन ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खोली जाना है। इस संबंध में कलेक्टर दिनेश जैन ने शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन 28 ग्राम पंचायतों में दुकानें खोलने के लिए सहकारी सोसायटी के अंतर्गत उपभोक्ता समिति, विपणन समिति, उपभोक्ता सोसायटी, संजिलेसाधन सोसायटी, बहु प्रयोजन सोसायटी एवं स्वसहायता समूह व संयुक्त वन प्रबंधन समिति से 12 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। तय दिनांक के बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक समितियां खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट https://rationmitra. nic.in/ पर देख सकते हैं एवं इसी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Category

🗞
News

Recommended