Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इससे पहले टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड को 3-1 से हराया था और इसी के साथ विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच जून में होगा, इसमें भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खिताबी टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. इस बीच टी20 सीरीज को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खब्‍बू बल्‍लेबाज विनोद कांबली ने एक बार फिर टी20 में गेंदबाजों की मानसिकता और उन्‍हें खेलने का तरीका बताया है. विनोद कांबली ने एक वीडियो जारी कर हर तरह की गेंद खेलने का तरीका बताया है. टीम इंडिया के खिलाड़ी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो इससे उन्‍हें फायदा हो सकता है.

Category

🥇
Sports

Recommended